फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सराफ सहित तीन दुकानों में लाखों की चोरी, चोर शटर उठाकर घुसे थे…शराब भी पी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 12 Dec 2024 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र चोरों ने सराफ सहित तीन दुकानों में लाखों की चोरी को अंजाम दिया। साथ ही, मोबाइल की दुकान चोरों ने एक ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
सराफ सहित तीन दुकानों में लाखों की चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित गांव बरझाला के पास अज्ञात चोरों ने तीनों दुकानों को निशाना बनाकर माल, जेवर, नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि नगर के मोहल्ला तलैया निवासी हिमांशू वर्मा की सराफ की दुकान का चोरों ने शटर उचकाकर सेफ अलमारी लाखों के जेवर व नकदी पार कर ले गए।

विज्ञापन

वहीं, पास में ही विमल प्रकाश की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सामान चोरी कर ले गए। इसके पास अवनीत की रेडीमेड की दुकान में नकब लगाकर साबुन, तौलिया, अंडर गारमेंट चोरी कर ले गए। दुकानों के पीछे बाग में चोरों ने शराब पी, वहां खाली गिलास व शराब की बोतल मिली। वहीं, सराफ की दुकान की टूटी हुई सेफ अलमारी पड़ी मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामबरन की मोबाइल की दुकान चोरों ने एक ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें