फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद रेलवे ने यात्रियों को दी ये सुविधा, जरूर पढ़ लें

Thu, 09 May 2019 05:26 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में नियमित और स्पेशल ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद रेलवे ने 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को सुविधा दी है। अहमदाबाद, पटना, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन


अहमदाबाद से गोरखपुर के बीच चलने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19409/19410) में नौ से 31 मई तक, अहमदाबाद से पटना के बीच चलने वाली अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (19421/19422) में 12 से 26 मई तक, अहमदाबाद-लखनऊ के बीच चलने वाली अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस (19401/19402) में 13 से 28 मई तक, अहमदाबाद-इलाहाबाद के बीच चलने वाली वीकली एक्सप्रेस (22967/22968) में नौ से 30 मई तक एक स्लीपर कोच लगेगा।
विज्ञापन


कामाख्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेेस (15519/15520) में नौ मई से 27 जून तक एक एसी-3 कोच जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें