फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दो माह पूर्व चोरी की घटना का खुलासा…आरोपी को भेजा जेल, लाखों के जेवरात समेत ये सामान हुआ बरामद

Tue, 07 Jan 2025 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: गहरौली गांव में दो माह पहले लाखों के जेवरात चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के गांव गहरौली में दो माह पूर्व शादी वाले घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हुए थे। मामले में मुस्करा थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए जेवरात सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बीते वर्ष 15 नवंबर को कस्बा गहरौली निवासी अरविंद राजपूत की पुत्री की शादी के पांच दिन पहले घर से चोरों ने लाखों रुपये की जेवरात पार कर दिए थे।  इंस्पेक्टर योगेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8:40 पर गहरौली निवासी आकाश राजपूत पुत्र वीर सिंह राजपूत को मांसगांव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं पांच अन्य मुकदमे
इसके पास से तीन पीली धातु, अंगूठी, एक मंगलसूत्र, पांच ठप्पे वाला हार, दो  कान की झुमकी, बाइक और तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके ऊपर राठ, जरिया, हमीरपुर ,मुस्करा कोतवाली में पांच अन्य मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें