फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली रेल मार्ग कल 7 घंटे रहेगा बाधित, कानपुर पैसेंजर व ऊंचाहार एक्सप्रेस रद्द

Tue, 09 Jul 2019 11:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर पांच दिन व उन्नाव रायबरेली रूट पर बुधवार को सात घंटे ब्लॉक रहेगा। इसमें रायबरेली रूट पर तकिया बीघापुर में विद्युतीकरण और ट्रैक उच्चीकरण का काम होगा। वहीं कानपुर के उत्तर मध्य रेलवे के भाऊपुर स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पांच दिन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग पर तकिया बीघापुर के निकट विद्युतीकरण और ट्रैक उच्चीकरण का काम होने से बुधवार को सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। यह काम सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक होगा।

इसके चलते प्रयागराज- कानपुर इंटरसिटी समेत दूसरी पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके चलते रायबरेली कानपुर पैसेंजर व ऊं चाहार एक्सप्रेस 10 जुलाई को रद्द कर दी गई है। वहीं भाऊपुर स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग का काम होने से आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी, सहित पनकी लखनऊ एलकेएम को रद्द किया गया है।
विज्ञापन


वहीं ऊंचाहार, अमृतसर कटिहार, कैफियत एक्सप्रेस को लखनऊ-कानपुर रूट पर दौड़ेंगी। जबकि यह प्रमुख ट्रेेेने रद्द रहेंगी। 10 से 15 जुलाई तक रद्द रहेंगी। स्टेशन मास्टर मेहंदी हसन ने बताया कि रायबरेली रूट पर काम होने से रायबरेली कानपुर पैसेंजर व प्रयागराज इंटरसिटी को 10 जुलाई को रद्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें