कानपुर। कल्याणपुर के आवास विकास-3 में चोरों ने भारतीय नौसेना के सब-लेफ्टिनेंट के बंद घर में घुसकर गहने और नगदी पार कर दिया। परिवार घर पहुंचा तब घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
आवास विकास निवासी आकाश शुक्ला की हाल ही में भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर तैनाती हुई है। आकाश के मुताबिक, 25 मई को उनकी केरलम में पासिंग आउट परेड थी, जिसमें शामिल होने परिवार ताला बंद कर वहां आया था। घर की चाबी पड़ोसी आकर्ष द्विवेदी को सौंपी थी। 2 दिन बाद आकर्ष घर की कुशलता देखने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था, जबकि अंदर कमरों में रखी अलमारियां खुली पड़ी थीं। 29 मई को वापस लौटे तो पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। अंदर रखे 3 लाख के गहने व 35 हजार रुपये की नकदी गायब थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिन चोरों ने कल्याणपुर के ठेकेदार के घर चोरी की थी, उन्हीं चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। सभी को जेल भेजा जा चुका है।