कानपुर। सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दुकान के सामने कूड़ा डालने के विरोध पर ढाबा संचालक ने युवक को जमकर पीटा और तीन दांत तोड़ दिए। गंगापुर कालोनी निवासी अजयपाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार सुबह पंचर की दुकान पर थे। इस दौरान ढाबे के कर्मचारियों ने दुकान के सामने कूड़ा डाला दिया। विरोध करने पर ढाबा संचालक हरिपाल सिंह चंदेल, जतिन और बडे़ बउवा समेत आधा दर्जन ने घेरकर लात-घूसों से जमकर पीटा। उनके तीन दांत तोड़ दिए। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)