थाना क्षेत्र के भैसऊ गांव में बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में
घुसकर अलमारी में रखे लाखों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। परिवारीजन जब
सुबह जागे तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। चोरी की सूचना पर सीओ बिल्हौर
सहित डॉग स्क्वायड और फोरेसिंग टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची।
सेवानिवृत्त
शिक्षक अरुण कटियार पुत्र सरस्वती लाल बीते कई वर्षों से भैसऊ गांव में
रहते हैं। रविवार को वह पत्नी मिथलेश कुमारी और पुत्र सुनील के साथ खाना
खाने के बाद घर के बाहरी छोर पर बने बरामदे में सोए थे। रात में किसी समय
बदमाशों उनके घर किसी तरह घुस गए और अलमारी में रखे करीब पांच लाख की नकदी,
जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि
सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा खुला देखा तो सन्न रह गए। लोहे की अलमारी और
बख्शा अस्त-व्यस्त खुला पड़ा था और ताले टूटे पड़े थे। घटना की सूचना भोर
पहर ही थाना पुलिस को दी गई।
चोरी की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहित
थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और बारीकी से आसपास जांच की। इसके बाद कानपुर से
डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। फोरेसिंग टीम ने भी कमरा और आसपास से
नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि पूरे मामले की
बारीकी से जांच की जा रही है।