फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगहों पर हुई बारिश

Tue, 14 Apr 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी कई स्थानों पर पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। वहीं आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


वहीं बारिश के चलते खेतों में गेहूं कटाई व मड़ाई का काम बंद रहा।  रबी फसल में हो रही बारिश के चलते जिले में गेहूं, चना, मटर, सरसों, मसूर, आलू सहित अन्य फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं।

 किसान बची-खुची फसलों को जल्दी समेटकर घर ले जाने की जल्दी में लगे हुए हैं। वहीं रविवार को दोबारा शुरू हुई सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश के चलते खेत-खलिहान पानी से लबालब भरे नजर आए।
विज्ञापन


 वहीं सोमवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। अकबरपुर कस्बे सहित जिले के कई स्थानों पर रुक-रुककर बारिश होती रही। जिससे खेतों में गेहूं की कटाई व मड़ाई का काम ठप रहा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलने से अभी बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें