फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोतीगंज में प्रोविजन स्टोर में चोरी, डीवीआर भी ले उड़े बदमाश

Sat, 23 Aug 2025 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो 20:::भरथना कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में प्रोवीजन की दुकान में चोरी के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
भरथना। कस्बा क्षेत्र के मोतीगंज मोहल्ले में रेलवे फाटक के पास स्थित एक प्रोविजन स्टोर में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट, पान मसाला समेत अन्य सामान और काउंटर में रखी नकदी चोरी कर ली। यही नहीं, चोरी की घटना को छिपाने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे राकेश पोरवाल निवासी कल्याण नगर ने शटर का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। दुकानदार ने बताया कि बदमाश दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये कीमत का पान मसाला, सिगरेट व डीवीआर आदि सामान समेत काउंटर से 25 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। कुल मिलाकर 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है, वहीं व्यापारी वर्ग में भी दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें