फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर सेंध काटकर लाखों की चोरी

Tue, 16 Jun 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरों ने ग्राम पंचायत चिल्ली के प्रधान के घर सेंध काटकर लाखों का माल पार कर दिया। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के जेवर और सिक्कों के अलावा अन्य कीमती सामान शामिल है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह यादव चिल्ली ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात वह अपने बड़े पुत्र के साथ मकान के बाहर सोए हुए थे। जबकि, छोटा पुत्र अंकुश मकान की छत पर लेटा था। देर रात चोरों ने मौका देख मकान के पिछवाड़े की दीवार में सेंध काट दी। और घर के भीतर घुस गए।

बताया कि कमरों के भीतर रखे बक्सों और अलमारी को खोलने के बाद उनमें रखे जेवर और अन्य कीमती सामान को चोरी कर लिया। भागते समय चोर दो बक्से भी उठाकर ले गए। सुबह जागने पर कमरों के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा और बक्सों के ताले टूटे देख चोरी होने की जानकारी हुई। पीछे जाकर देखा तो दीवार में सेंध भी कटी हुई थी। चोर सेंध के रास्ते से ही मकान के भीतर घुसे थे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद किसी ने घर से तकरीबन 250 मीटर दूर एक खेत में चोरी गए बक्से टूटे पड़े होने की सूचना दी। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मदद के लिए  मौके पर डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया गया। काफी देर जांच-पड़ताल करने के बाद भी टीम के हाथ कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा।

ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है, जिसमें 210 ग्राम सोना और डेढ़ किलोग्राम चांदी के जेवर के साथ ही 150 चांदी के सिक्के चोरी जाने की बात कही है। जाजपुर चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें