मृतक नौशाद के घर में लगा ताला। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/संदलपुर। कस्बे में गुरुवार रात युवक की जलाकर हत्या की गई थी। ये बात पोस्टमार्टम में साफ हो गई है। मृतक के फेफड़ों व श्वांस नली में धुआं भरा मिला है।
सीने व नीचे का हिस्सा तो पूरी तरह से जला पाया गया है। वहीं मृतक का परिवार कस्बा स्थित मकान में ताला लगाकर सिकंदरा में बने पैतृक घर में चला गया है। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
संदलपुर निवासी नौशाद (35) की गुरुवार रात गांव के बाहर अमरूद के बगीचे में जलाकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार हुए पोस्टमार्टम में ये साफ हो गया है कि मृतक की मौत जलने के बाद हुई है। उसके सीने, व फेफड़ों में धुआं भरा मिला है।
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुुरुवार को ही अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपियों के बाबत कोई सुराग नहीं लगा है।
एसपी केशव कुमार चौधरी ने वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें बना प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर, सिकंदरा व स्वाट टीम को लगाया है। शुक्रवार को मृतक की पत्नी रूबी संदलपुर के मकान में ताला बंद कर दोनों बच्चों को लेकर सिकंदरा स्थित पैतृक मकान में चली गई।