उसका बेटा रामरूप दो जनवरी को महाराष्ट्र से लौटा था। थरियांव पुलिस बेटे को घटना में संदिग्ध बताकर थाने में दो बार पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बेटे को पीटा और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। थरियांव पुलिस 27 जनवरी की सुबह बेटे को घर से उठा ले गई। हत्या का गुनाह कबूल कराने के लिए पूरे दिन पीटा।
पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला शव
शाम को छोड़ते समय बेटे को 29 जनवरी को फिर थाने आने के लिए कहा। बेटे ने घर में आपबीती बताई। वह पूरी रात दहशत में रहा। दूसरे दिन रविवार सुबह खेत जाने के बहाने घर से निकला। खेत पर पेड़ पर गमछे के फंदे से लटक गया। उन्होंने हुसैनगंज थाने में बेटे की आत्महत्या की जानकारी दी। अंतिम संस्कार के बाद छोटे बेटे श्याम ने रामरूप का मोबाइल चेक किया।
एएसपी को सौंपी गई है जांच
मोबाइल में रामरूप का आत्महत्या करने से पहले का वीडियो मिला। वीडियो में थरियांव पुलिस पर पूछताछ के दौरान प्रताड़ित करने, हत्या में जेल भेजने की धमकी व रुपये मांगने की वजह से आत्महत्या करने की वजह बताई गई। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया
फतेहपुर। सेमरा गांव के रामरतन हत्याकांड में एसपी कार्यालय में आए रामरूप के भाई श्याम ने बताया कि उसके भाई को पुलिस रामरतन हत्याकांड में बेवजह लपेट रही थी। हत्याकांड के दौरान भाई महाराष्ट्र में काम पर था। घटना के बाद परिवार के सभी लोग शोक में डूब गए थे। उस समय किसी ने मोबाइल की ओर ध्यान नहीं दिया था। वह प्रयागराज गया था।
पुलिस प्राथमिकता से शव का पोस्टमार्टम कराती है
रविवार दोपहर भाई की मौत की खबर पर पहुंच सका। खेत पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। खोजबीन के दौरान ही मोबाइल मिला। थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। किसी ने उसे पीटा नहीं है। सिर्फ थाने लाकर पूछताछ की गई है। उधर, हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें आत्महत्या की सूचना नहीं दी गई है। ऐसी घटनाओं पर पुलिस प्राथमिकता से शव का पोस्टमार्टम कराती है।
वायरल वीडियो 50 सेकेंड का है
मृतक रामरूप ने मौत के पहले का वायरल वीडियो 50 सेकेंड है। वीडियो में उसने आपबीती बताई है। वीडियो में बोला कि उसे गांव से पुलिसवाले थाने ले गए। बुरी तरह मारापीटा और मां बहन की गाली दे रहे थे। पुलिसवाले बंदूक कनपटी में लगाकर कहते कि बोल साले नहीं मार दूंगा। सूजा दिखाकर आंख में भोंकने की बात कही। पैसे मांग रहे थे, पैसे नहीं देने पर जेल कटवाना बोला। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा मैं मरने जा रहा हूं।