हत्या के लिए 20 हजार की सुपारी दी थी
पुलिस ने उसे पनकी रोड सांई लस्सी मोड़ के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दीप ने पुलिस को बताया कि सरमन ने उसे प्रेमिका के पति की हत्या करने के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। आठ जुलाई को 10 हजार रुपये नकद देकर अपने साथ ले गया था।
उस दिन नहीं गुजरा प्रेमिका का पति
सरमन ने दीप को बताया था कि प्रेमिका का पति मसवानपुर से विश्वविद्यालय काम करने जाता है। शाम को दलहन वाले रास्ते से ही लौटता है। दोनों शाम को दलहन बंबा के पास पहुंच गए और इंतजार करने लगे, लेकिन उस दिन प्रेमिका का पति वहां से नहीं गुजरा। दीप के अनुसार सरमन से जाने के लिए कहा तो वह दिए हुए रुपये मांगने लगा। इस पर गुस्से में आकर उसकी नाक में घूंसा मार दिया, फिर गमछे से गला कसकर हत्या कर दी।
ऐसे हुआ पुलिस को शक, फिर मिले दोस्त के खिलाफ साक्ष्य
कल्याणपुर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के अनुसार, वारदात के बाद से रैन बसेरा से दीप गायब है। घटना स्थल के पास के सीसीटीवी कैमरों में वारदात के एक दिन पहले सरमन के साथ में दीप घूमता नजर आया था। वहीं, सरमन की शादीशुदा प्रेमिका से पूछताछ की तो पता चला कि सरमन का नंबर उसने ब्लॉक कर दिया था।
महिला ने उसे भी ब्लॉक कर दिया
सरमन ने कुछ दिन बाद दीप के मोबाइल से भी महिला को फोन किया, तो महिला ने उसे भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया, तो लोकेशन कन्नौज की निकली। सीडीआर में वारदात के एक दिन पहले की लोकेशन दलहन अनुसंधान केंद्र के पीछे की मिली। इससे पुलिस को यकीन हो गया कि दीप ने ही सरमन की हत्या की है।
रुपये वापस मांगने पर कर दी हत्या
दीप ने पुलिस को बताया कि सरमन ने उसे प्रेमिका के पति की हत्या करने के लिए 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। आठ जुलाई को 10 हजार रुपये नकद देकर अपने साथ ले गया था। पुलिस के अनुसार सरमन ने दीप को बताया था कि प्रेमिका का पति मसवानपुर से विश्वविद्यालय काम करने जाता है।
गमछे से घोटा था गला
शाम को दलहन वाले रास्ते से ही लौटता है। दोनों शाम को दलहन बंबा के पास पहुंच गए और इंतजार करने लगे, लेकिन उस दिन प्रेमिका का पति वहां से नहीं गुजरा। दीप के अनुसार सरमन से जाने के लिए कहा तो वह दिए हुए रुपये मांगने लगा। रुपये साथ न लाने की बात पर सरमन मारपीट पर उतर आया तो गुस्से में आकर दीप ने उसकी हत्या कर दी।