फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बारा के युवक की मौत

Sat, 21 Nov 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यराो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बारा के युवक की गुरुवार की रात डेंगू से मौत हो गई। मालूम हो कि करीब एक माह पहले भी इसी गांव में डेंगू से पीड़ित 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। फिर भी स्वास्थ्य महकमे ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


बारा निवासी अन्ना हसन के पुत्र उमैर हसन (24) को करीब पंद्रह दिन पहले बुखार आया। ज्यादा हालत बिगड़ी तो   सीधे कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर खून की जांच के बाद पता चला कि उमैर डेंगू से पीड़ित है।

 अस्पताल में ही उसकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उसे आईसीयू में रखा गया और लगातार पंद्रह दिनों तक खून चढ़ाया जाता रहा है। फिर भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें