इटावा से पल्लेदार का शव लेकर पहुंचे परिजनों ने बाबूपुरवा के जाटनपुरवा में घर के बाहर हंगामा किया। परिजन शव लेकर थाना घेरने जाने वाले थे कि पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परिजनों का आरोप था कि ढकनापुरवा में रहने वाला दोस्त छह दिन पहले उसे इटावा ले गया था। दोस्त ने हत्या की है बाबूपुरवा एसओ रामवीर का कहना है कि फिलहाल सड़क हादसे में मौत की बात सामने आ रही है, फिर भी जांच की जाएगी।
जाटनपुरवा निवासी पल्लेदार संजय प्रजापति 13 नवंबर की शाम अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक अगले दिन सुबह दो लोग घर पहुंचे और बताया कि संजय अपने दोस्त टीटू के साथ इटावा जा रहा था, जहां उनकी बाइक का किसी वाहन से एक्सीडेंट हो गया और दोनों सैफई अस्पताल में भर्ती है।
संजय के बहनोई रामकुमार का आरोप है कि जब परिजन सैफई पहुंचे तो दोनों घायल हालत में मिले। इसके कुछ देर बाद टीटू बिना कुछ बताए वहां से नदारद हो गया। बुधवार को संजय की अस्पताल में ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन उसे कानपुर ले आए।
रेल बाजार में रिक्शा चालक की हत्या
कानपुर(ब्यूरो)। रेल बाजार में बुधवार की रात रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसका साथ रहने वाले व्यकि्त से विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मुन्ना उर्फ मोहम्मद यूनुस लाल डिग्गी रेल बाजार स्थित रिक्शा कंपनी में कई साल से रह रहा था। रिक्शा चालक साबू उर्फ सुनील पासी भी साथ रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार रात शराब पीने के बाद लेनदेन के विवाद में दोनों में मारपीट हुई थी। इसी दौरान सीने पर चाकू लगने से मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोपी साबू ही अपने रिक्शे पर उसे इलाज के लिए कहीं ले गया। सुबह लोगों ने मुन्ना का शव पड़ा देखा। रेलबाजार पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर आरोपी साबू को हिरासत में ले लिया।
मुन्ना के बेटे मोहम्मद वसीम और समी मौके पर पहुंचे, लेकिन तहरीर देने से मना कर दिया। रेल बाजार एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि साबू पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, मनोरंजन गृह के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला।
गुरुवार की सुबह घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीटू के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसके पिता को थाने ले आई। पुलिस के सामने संजय की पांचों बहनों और मां शांती देवी ने टीटू पर हत्या का आरोप लगाया।
बाबूपुरवा एसओ ने बताया कि टीटू के पिता का कहना है कि उनका बेटा और संजय दोनों सड़क हादसे में घायल हुए थे। टीटू का आगरा में इलाज चल रहा है, शुक्रवार की शाम तक उसे कानपुर बुला लिया जाएगा। बाबूपुरवा एसओ रामवीर ने बताया कि पुलिस की एक टीम को इटावा में मामले की पड़ताल के लिए भेजा जाएगा।