कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने टक्कर मारकर स्कूटी सवार युवती को गिरा दिया और तेजाब फेंक दिया। तेजाब उसके कपड़ों पर गिरा। इससे युवती बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बुधवार को चार अज्ञात शोहदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
चकेरी निवासी युवती मॉल रोड स्थित एक कंपनी में काम करती है। पीड़िता के मुताबिक 23 जनवरी की शाम 5 बजे वह काम से परेड की तरफ स्कूटी से आ रही थी। बड़े चौराहे से दो बाइक सवार चार युवक उसका पीछा करने लगे। वह उस पर अश्लील कमेंट करते रहे।