फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला के पति ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। यमुना पुल पर मिले महिला के शव की शिनाख्त के बाद उसके पति ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। बलरई पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि 28 जुलाई को बलरई क्षेत्र ग्राम खदिया के समीप यमुना पुल पर एक महिला का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। महिला के शव की पहचान यशोदा देवी (45) निवासी विठोना थाना जैतपुर, आगरा के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में किसी वाहन से टक्कर लगने की वजह से चोट आने की बात सामने आई थी।
यशोदा के पति रामनिवास ने थाना बलरई में शनिवार को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह पत्नी यशोदा को दवाई दिलाने जैतपुर गया था। लौटते समय यशोदा देवी लापता हो गईं थीं। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। बाद में 28 और 29 जुलाई की रात उनका शव बलरई क्षेत्र के ग्राम खंदिया के समीप सड़क किनारे के पास मिला था।
विज्ञापन

30 जुलाई को रामनिवास ने शव की शिनाख्त की थी। पुलिस को सूचना दी। रामनिवास का कहना है कि उनकी पत्नी की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें