फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला के पति ने खुदकुशी करने वाले युवक पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बाग में आम के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद युवक के घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित घर में महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। इससे खलबली मच गई। पुलिस ने महिला के घर भी जाकर जांच पड़ताल की। महिला के पति ने आत्महत्या करने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ददौर गांव का शिवेंद्र दोहरे (21) मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसका शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बगिया में आम के पेड़ से लटका मिला।
करीब तीन घंटे बाद शिवेंद्र के घर से लगभग 50 मीटर दूर गांव के अखिलेश दोहरे की पत्नी पूजा (30) का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की। महिला के गले पर रस्सी के निशान थे। हाथों पर भी अंगुलियां छपी थीं।
विज्ञापन

सीओ सिटी रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने पति और बच्चों से पूछताछ की। पति ने शिवेंद्र दोहरे पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि युवक ने पूजा की हत्या कर फंदे से लटक गया। पुलिस ने महिला के शव का भी पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, युवक और महिला के बीच संबंधों की भी गांव में चर्चाएं हैं। हालांकि परिवार वाले इससे इन्कार कर रहे हैं। फिर भी पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें