फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने पति समेत छह के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। महिला ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह ससुरालीजन के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ऊसराहार क्षेत्र के तहत महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2024 को मोहम्मद इकरार के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर परेशान करने लगे। आरोप है कि पति और ससुरालीजन जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता के पिता ने पंचायत और समझौते का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजन राजी नहीं हुए। पुलिस ने पति मोहम्मद इकरार, सास हुसैना बेगम, ससुर शेर मोहम्मद, देवर मोहम्मद इबरार, ननद करिश्मा व करीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ऊसराहार बलराम मिश्रा ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें