फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक से 12 घंटे बाद हुई थी महिला की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/इकदिल। गांव ददौरा में फंदे पर लटके मिले युवक और महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें खुलासा हुआ है कि युवक की मौत पहले हुई थी। करीब 12 घंटे बाद महिला की मौत हुई थी। ऐसे में पति द्वारा युवक पर पत्नी की हत्या के आरोप निराधार हो गए।
विज्ञापन

अब सवाल यह है कि महिला ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है। हत्या हुई है तो किसने की। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के बाहर स्थित बाग में आम के पेड़ से शिवेंद्र दोहरे (21) का शव लटका मिला था। करीब तीन घंटे बाद साढ़े नौ बजे युवक के घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित अखिलेश दोहरे की पत्नी पूजा (30) का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था।
पति ने बताया कि वह भिवाड़ी के रेस्टोरेंट में काम करता है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे घर लौटा था। बैग बाहर के कमरे में रखकर गांव के लोगों से मिलने चला गया। लौटकर आया तो पत्नी का शव अंदर कमरे में पड़ा मिला। उसने शिवेंद्र पर पत्नी की हत्या खुदकुशी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले शिवेंद्र के मरने की पुष्टि हुई है। इसमें फंदा लगने से जान गई है। बुधवार की रात आठ बजे से नौ बजे के बीच शिवेंद्र की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि पूजा की मौत गुरुवार की सुबह पांच से सात बजे के बीच हुई है। मौत की वजह फंदा है।
यह तो स्पष्ट हो गया कि पूजा की हत्या शिवेंद्र ने नहीं की है। मरने की वजह भी फंदा लगना आया है। हाथ और कलाई पर अंगुलियों के निशान भी मिले थे। अब सवाल यह है कि महिला ने खुदकुशी की है या हत्या हुई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई इसका जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें