फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला ने दरोगा पर लगाया पति को पीटने का आरोप, सीपी ने दिए लाइन हाजिर करने के निर्देश

Wed, 25 Jan 2023 09:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिलकर पति की पिटाई का आरोप लगाया है। इस पर सीपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जनरलगंज निवासी प्रिया अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर पुलिस पर पति की पिटाई का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में पुलिस ने उनके पति अर्पित और देवर अर्पण अग्रवाल का शांतिभंग में चालान किया था।

विज्ञापन

पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची और इसके बाद थाने में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने उसके पति की जमकर पिटाई की, जिससे पति के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। सीपी ने तत्काल दरोगा धर्मेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि घर के सामने रहने वाली उनकी देवरानी सुनैना से उनका विवाद होता रहता है। इसका समर्थन उनकी सास काजल भी करती हैं। यहीं नहीं, वह उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें