फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के शौक से तंग आकर एचएएल मैनेजर ने जान दी

Sat, 08 Aug 2015 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की बाहर का खाना खाने और घूमने-फिरने के हद से ज्यादा शौक से त्रस्त होकर एचएएल के डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल इंजीनियर) ने गुरुवार देर रात पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


अपने सुइसाइड नोट में उन्होंने पत्नी, ससुर और साले को इसका जिम्मेदार बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। डिप्टी मैनेजर के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

डिप्टी मैनेजर  रोहित नागर (33) कृष्णा नगर के सृष्टि अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 208 में रहते थे। परिवार में पत्नी प्रीती और तीन साल की बेटी अंशिका है। रोडवेज में टिकट निरीक्षक पिता विक्रम नागर दिल्ली में रहते हैं। पिता ने बताया कि रोहित की ससुराल फरीदाबाद में है।
विज्ञापन


रोहित अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आ चुका था। पत्नी रोज बाहर का खाना और घूमने चलने पर जोर देती थी। वहीं ससुर अशोक भाटी और साला रोहित भाटी भी अक्सर चकेरी आकर तरह-तरह की डिमांड करते थे। गुरुवार शाम ऑफिस से लौटने पर नाश्ता बनाने की बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था।

पत्नी शिमला जाने की जिद कई दिन से कर रही थी। इसके बाद रोहित ने भीतर से दरवाजा बंद कर लिया था। रात में रोहित ने कमरे में फांसी लगा ली। दूसरी ओर ससुर अशोक भाटी अपनी बेटी और परिवार पर लगे आरोप को नकारते रहे। चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी का कहना है कि सुइसाइड नोट को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें