फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज भंडार का छज्जा गिरा, बचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। राजकीय कृषि बीज भंडार के जर्जर छज्जे की ईंटें टूटकर रविवार को गिर गईं। इस दौरान वहां मौजूद किसान व बीज भंडार प्रभारी बाल बाल बच गए। बीज भंडार प्रभारी ने जिला कृषि अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

झींझक ब्लॉक के पास राजकीय कृषि बीज भंडार के भवन का निर्माण करीब 35 वर्ष पूर्व हुआ था। पुराने भवन की देखरेख न होने व मरम्मत आदि पर ध्यान नहीं देने से बीज भंडार की छत जर्जर हो चुकी है। भवन का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। रविवार को कुछ किसान बीज भंडार केंद्र पर पहुंचे थे। किसानों के साथ भंडार प्रभारी भी खड़े थे।
इसी दौरान बरामदे के जर्जर छज्जे की ईंटें भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि ईंटों की चपेट में कोई नहीं आया। परजनी के महेंद्र सिंह, औरंगाबाद के महेश ने बताया की राजकीय बीज भंडार झींझक में बाजरा का बीज लेने आए थे, तभी ईंटें टूट कर नीचे गिरी।
विज्ञापन

यह तो अच्छा रहा कि सभी बच गए। राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी झींझक उदय सिंह पाल ने बताया कि भवन जर्जर है। भवन की स्थिति की रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को भेजी गई है। उनके स्तर पर ही भवन की मरम्मत या फिर नवीन भवन बनाने की स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें