कानपुर। जेल में बंद अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर कमिश्नरी पुलिस की सुस्ती पीड़ितों को अखर रही है। अब उसके सताए पीड़ित बुधवार दोपहर को मालरोड स्थित होटल में आगे की रणनीति पर मंथन करने जुटेंगे।
पीड़ितों की मंशा है कि पुलिस एसआईटी के पास लंबित मामलों में जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज हो। अखिलेश दुबे प्रकरण में कमिश्नरी पुलिस ने पहली एफआईआर छह अगस्त को भाजपा नेता रवि सतीजा की तहरीर पर बर्रा थाने में दर्ज की थी। गिरफ्तारी के बाद पहले तो तेजी से कार्रवाई हुई फिर मामले में सुस्ती आती गई।
अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा के सदस्य और भाजपा नेता रवि सतीजा ने बताया कि अखिलेश की जिन संपत्तियों पर केडीए और नगर निगम आदि ने कार्रवाई नहीं की है, उच्चाधिकारियों से मिलकर उन पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।