कानपुर। पनकी के रतनपुर कॉलोनी में सोमवार शाम युवक ने युवती के घर बाहर जमकर ड्रामा किया।
दरवाजे पर खड़ा हो गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा, मेरी मोहब्बत को बुला दो कह रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी। भीड़ देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। रतनपुर कॉलोनी निवासी युवती के पिता ने तहरीर दी है। बताया कि कॉलोनी का रहने वाला अंकित राठौर उनकी बेटी का लंबे समय से पीछा कर रहा था। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।