फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टी- 20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए यूपी टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की ओर से 26 नवंबर से होने वाली टी- 20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (2025–26) के लिए यूपीसीए ने मंगलवार को यूपी टीम की घोषणा की। इसमें करन शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नई प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। यूपी टीम का पहला मुकाबला गोवा के साथ कोलकाता में होगा।
विज्ञापन


घोषित टीम में कप्तान करन शर्मा, आर्यन जूयाल, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह, सिद्धार्थ यादव, समीर रिजवी, प्रशांत वीर, माधव कौशिक, भुवनेश्वर कुमार, शिवम मावी, वैभव चौधरी, सुनील कुमार, विप्राज निगम, शिवा सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रिंस यादव, आराध्या यादव व आदित्य शर्मा को जगह दी गई है।

वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का प्रशासनिक मैनेजर हमीरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया समिति के संयोजक अहमद अली खान को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


करीब चार दशकों से क्रिकेट से जुड़े अहमद अली प्रदेश की विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। कानपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी भी देख चुके हैं। क्रिकेट के प्रति उनके लंबे अनुभव को देखते हुए यूपीसीए ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें