कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस सप्ताह के तहत स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के केमिस्ट्री विभाग की ओर से हाई परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स विषय पर एल्युमिनाई टॉक हुआ। मुख्य वक्ता विवि की पूर्व छात्रा और डीआरडीओ की साइंटिस्ट-एफ एवं जॉइंट डायरेक्टर डीएमएसआरडीई कानपुर डॉ. स्वाति चोपड़ा रहीं।
उन्होंने विवि के केमिस्ट्री विभाग से 2007 में एप्लाइड केमिस्ट्री में पीएचडी की है। उन्होंने अपने संबोधन में हाई-परफॉर्मेंस पॉलीमर फाइबर्स, जैसे पीबीओ और नायलॉन-6,6 की मूल अवधारणाओं, संश्लेषण तकनीकों, संरचना-गुण संबंधों और अनुप्रयोगों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। रक्षा, औद्योगिक और उन्नत इंजीनियरिंग क्षेत्रों में इन फाइबर्स की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।