फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क से शुरू होगा यूपी टी-20 लीग का ट्रॉफी टूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का ट्रॉफी टूर छह अगस्त से ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर से शुरू होगा। यहां से ट्राॅफी फ्रेंचाइजी टीमों के शहर वाराणसी, लखनऊ, नोएडा, मेरठ और गोरखपुर ले जाई जाएगी। क्रिकेट प्रेमी उसके साथ सेल्फी ले सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि ट्रॉफी टूर का आयोजन टी-20 विश्व कप की तर्ज पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के क्रिकेट प्रशंसकों को लीग से जोड़ना है। चौथे सीजन के लिए लखनऊ फाल्कंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम की कमान सौंपी है। मौजूदा चैंपियन मेरठ मैवेरिक्स ने स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को कप्तान बनाया है। काशी रुद्रास ने करन शर्मा को और कानपुर सुपर स्टार ने समीर रिजवी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है।
-
आज से लोको मैदान में लगेगा शिविर
काशी रुद्रास रविवार से जेके लोको क्रिकेट स्टेडियम में शिविर आयोजित कर रही है। यह शिविर 11 दिनों तक चलेगा। इसमें खिलाड़ी पसीना बहाकर आगामी सत्र के लिए खुद को तैयार करेंगे। मुख्य कोच ध्रुव सिंह, बल्लेबाजी व गेंदबाजी कोच उबैद कमाल और क्षेत्ररक्षण कोच जावेद अनवर खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें