फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नलकूप विभाग की कारस्तानी, खराबी मोटर में बताया विद्युत दोष

Wed, 29 Apr 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/डेरापुर। नलकूप विभाग राजकीय नलकूपों के संचालन की सही स्थिति बताने में खेल कर रहा है। मोटर की खराबी वाले नलकूपों को विद्युत खामी से बंद होना बताकर गुमराह किया जा रहा है। मोटर खराबी से ठप सरगांव खुर्द के नलकूप को बिजली केबल जलने और छोटी बिरिया के नलकूप को ट्रांसफार्मर खराबी से ठप दर्शाया गया है। अब एक्सईएन दिखवाकर रिपोर्ट बदलवा देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय नलकूप से फसलों की सिंचाई निशुल्क है। प्रति नलकूप करीब 50 हेक्टेयर फसल की सिंचाई होती है। राजकीय नलकूप की देखरेख और इनके संचालन की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है वहीं ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। प्रति सप्ताह व प्रति पखवाड़े राजकीय नलकूप बंद होने की रिपोर्ट में खेल किया जा रहा है। राजकीय नलकूपों की बंदी रिपोर्ट एक्सईएन ने 21 अप्रैल को जारी की। इसमें डेरापुर ब्लॉक में 13 डीजी सरगांव खुर्द का राजकीय नलकूप 9 मार्च से बंद होना दर्शाया गया। इसकी वजह बिजली केबल जलना बताया गया। वहीं, 123 डीजी छोटी बिरिया का राजकीय नलकूप 30 मार्च से ट्रांसफार्मर फुंकने से बंद होना बताया गया।
संवाद न्यूज की टीम ने मंगलवार को नलकूप विभाग की इस रिपोर्ट की धरातल पर हकीकत परखी तो गुमराह करने का खुलासा हुआ। दोनों राजकीय नलकूपों के मोटर खराबी से कई वर्ष से ठप होने की बात किसानों ने कही। छोटी बिरिया के राजकीय नलकूप का ट्रांसफार्मर ठीक मिला। लगे मीटर में बिजली आपूर्ति पायी गई।
विज्ञापन

........................
किसानों ने बताई हकीकत
बिरिया निवासी सुरेश यादव, रघुवीर सिंह, शिवकुमार, राम सिंह, बाल मुकुंद, श्यामसुंदर, रामऔतार, कृष्ण मोहन,व छोटे आदि ने बताया कि छोटी बिरिया के राजकीय नलकूप में लगा 25 केवी ट्रांसफार्मर ठीक है। मोटर खराब है। करीब एक साल से नलकूप से सिंचाई ठप है। मीटर तक बिजली आ रही है लेकिन मोटर नहीं चलने से सिंचाई संकट है। इधर सरगांव खुर्द निवासी मलखान सिंह, बाबू सिंह और चंद्र प्रताप, अजीत सिंह ने बताया कि राजकीय नलकूप की मोटर खराब है। करीब दो साल से नलकूप ठप है। बिजली की केबल टूट जरूर है लेकिन मोटर खराब होने से पाइप खुले पड़े हैं। सिंचाई इंतजाम न होने से मूंग व उड़द की बोआई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा हरी सब्जी भिंडी, लौकी, करेला, तोरई, ककड़ी, खीरा, टमाटर, बैंगन, हरी मिर्च आदि की फसल नहीं उग पा रही है।
..................
वर्जन.......
सहायक अभियंता नलकूप से जानकारी ली जाएगी। राजकीय नलकूप किन कारणों से बंद है इसको दिखवाकर रिपोर्ट में बदलाव किया जाएगा - गजेंद्र मणि त्रिपाठी, एक्सईएन नलकूप
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें