फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में दिखाया मुक्कों का दम

Sun, 17 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में शनिवार को यूपी महिला बॉक्सिंग की टीम में चयन के लिए ट्रायल मैच खेले गए। इसमें लखनऊ, आगरा, बागपत की नेशनल महिला बॉक्सरों ने मुक्कों के दम पर अपनी जगह पक्क ी की।
विज्ञापन


अब ये भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम में चयन के लिए ट्रायल देंगी। इसमें चयन होने पर ये खिलाड़ी दक्षिण एशियाई खेल में हिस्सा ले सकेंगी।

दोपहर में खिलाड़ियों का भार नापने के बाद ट्रायल मुकाबले शुरू हुए। 51 किलो भार वर्ग में लखनऊ की बॉक्सर सोनिया ने फैजाबाद की रजनी सिंह को हराया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की शैली सिंह ने झांसी की अनुराधा पटेल को मुक्कों के दम पर धराशायी कर दिया।

75 किलोग्राम भार वर्ग में बागपत की रेनू सिंह ने झांसी की इमरोज खान को हराकर यूपी टीम में जगह बनाई। यूपी एमेच्चोर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि यूपी टीम में चयनित खिलाड़ी अब शिलांग (मेघालय) में 19 से 22 जनवरी तक होने वाले भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम चयन के लिए ट्रायल में शामिल होंगी।
विज्ञापन


इसमें चयनित खिलाड़ी फरवरी में होने वाले दक्षिण एशियाई खेल के लिए चुनी जाएंगी। टीम का चयन डगलस शेफर्ड, प्रदीप ढाका, राजीव वोरा, मनीष हजारिया, देवेंद्र कुमार की समिति ने किया। हसन रजा जैदी पर्यवेक्षक रहे। इस मौके पर अरुण कुमार शर्मा, उपेंद्र पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, संजय गुप्ता, संजीव कटियार आदि मौजूद रहे।

कानपुर मंडल के लिए बॉक्सर चुने गए
21-24 जनवरी तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर में होने वाली उप्र अंतर मंडलीय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता के लिए शनिवार को ग्रीनपार्क में कानपुर मंडल टीम चयन के लिए ट्रायल मैच खेले गए।

कानपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि कई चरणों में हुए ट्रायल के बाद 49 किलो भार वर्ग में संजय कुमार, 52 किलो भार वर्ग में अमर कुमार, 56 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यम मिश्रा, 60 किलोग्राम भार वर्ग में अलौकिक शुक्ला, 69 किलोग्राम भार वर्ग में सौरभ द्विवेदी का चयन किया गया।

75 किलोग्राम वर्ग में मंगल बत्रा, 81 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक शुक्ला, 97 किलो भार वर्ग में सौरभ शर्मा और 91 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक वर्ग में मृत्यंजय सिंह का चयन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें