फोटो 24::::जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में खड़े यात्री। संवाद
फोटो 25::: जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में प्यास बुझाता यात्री। संवाद
फोटो 26::: जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में मालगाड़ी का इंजन लगाता कर्मी। स्रोत रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के लोको पायलट को सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास इंजन से असामान्य आवाज सुनाई दी। लोको पायलट ने इटावा जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर इंजन को चेक किया। इस दौरान उन्हें इंजन में कोई खराबी नहीं दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने ट्रेन आगे बढ़ाई लेकिन वह 100 मीटर चलकर अपने आप रुक गई।
इसके लोको पायलट ने ट्रेन को आगे बढ़ाने की काफी कोशिश की लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सका। इस दौरान रेलवे इंजीनियरों की टीम इंजन में आई खराबी को दुरुस्त करने में लगे रहे लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में मालगाड़ी का इंजन लगाकर करीब दो घंटे बाद जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
प्लेटफार्म बदलने से यात्रियों ने जान जोखिम में डाली
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का डाउन लाइन पर इंजन फेल होने से वह प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हो गई। इससे डाउन में तीसरी लाइन पूरी तरह से बाधित हो गई। इस दौरान डाउन लाइन में पीछे से आने वाली कालका एक्सप्रेस, नंदन-कानन एक्सप्रेस, नार्थ-ईस्ट, मूरी व महानंदा एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर चार व पांच से निकाला गया। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री पहले प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। जोधपुर-हावड़ा का इंजन फेल होने से इनका प्लेटफार्म चार व पांच कर दिया। इसका एलाउंस होते ही प्लेटफार्म पर जल्दी पहुंचने के चक्कर में सीधे रेलवे ट्रैक पार करने लगे। इस दौरान मालगाड़ी के खड़ी होने पर लोग उसके ऊपर से चढ़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान अगर अप लाइन में कोई नॉन स्टॉप ट्रेन आ जाती, तो उनकी जान सकती थी।
यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन छूटने सताने लगी चिंता
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में सफर करने वाले कई यात्रियों को कानपुर व प्रयागराज से दूसरी कनेक्टिंग ट्रेनें पकड़ने थी। इटावा जंक्शन पर ट्रेन का इंजन फेल होने से ट्रेन घंटों लेट होने लगी। इससे यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन के छूट जाने से डर सताने लगा। वह बार-बार इंजन के सही होने या दूसरे इंजन लगाए जाने की जानकारी बार-बार पूछताछ केंद्र व अफसरों से जुटाते रहे।
-
जोधपुर-हावड़ा में अधिकतर बिहार के बैठे थे यात्री
जोवधपुर हावड़ा एक्सप्रेस कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय होते हुए गया जंक्शन, धनबाद, आसनसोल होते हुए हावड़ा तक जाती है। छठ पूजा के चलते इस ट्रेन में अधिक बिहार के लोग यात्रा कर रहे थे। इस ट्रेन के घंटों लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई।
उमस भरी गर्मी में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग हुए परेशान
जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने से ट्रेन इटावा जंक्शन पर करीब दो घंटे खड़ी रही। इस ट्रेन में सफर करने वाले महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग लोग उमस भरी गर्मी परेशान रहे। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सामान्य श्रेणी कोच में यात्रा कर रही सुनीता ने बताया कि वह टूंडला से प्रयागराज के लिए बैठी थी। उनके साथ पांच साल की बच्ची व दो साल का बेटा था। वह गर्मी की वजह से बेहाल था। सामान्य कोच में सफर रहे फतेहपुर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि वह बुजुर्ग पिता के साथ जा रहे थे। ट्रेन का इंजन फेल होने वह परेशान नजर आए।