फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दीपावली पर्व के बाद खाद केंद्र खुलते ही किसानों की लग रही लंबी लाइनें

Sat, 25 Oct 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-11- परिचय- खाद के लिए सहकारी केंद्र में लाइन में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली के बाद सहकारी समितियों के केंद्र खुले तो खाद पाने के लिए केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें दिखीं। शनिवार को केंद्रों पर किसानों ने घंटों इंतजार किया। दो घंटे इंतजार के बाद खाद के संग किसान घरों को लौटे। जिन किसानों को खाद नहीं मिली, उनके चेहरे मायूस दिखे।
विज्ञापन

जिले में खाद का संकट गहराया है। इससे निपटने के लिए विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को भी यहां के 48 समितियों पर 2403 एमटी खाद पहुंचाई। सुबह से ही यहां के अधिक संख्या केंद्रों पर किसानों की भीड़ जुट गई थी और केंद्र खुलने से पहले किसान खाद पाने के लिए कतारों में लग गए थे।
यहां पर 48 में से 40 केंद्रों पर जिम्मेदारों ने किसानों को खाद वितरित की। केंद्रों पर किसी को एक तो किसी को दो बोरी खाद मिली। भौंरी गांव निवासी रामलखन ने बताया कि सुबह से लाइन लगाए हैं, अभी तक खाद नहीं मिली। राजापुर के किसान सुनील बताया कि दो दिन से खाद लेने के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहे थे बड़ी मुश्किल से खाद मिली है। मानिकपुर के किहुनिया निवासी भोला प्रसाद ने बताया कि डीएपी खाद की समस्या कई साल देखी जा रही है। इस साल भी किसान खाद लेने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

-
इनसेट
प्राइवेट दुकानों में महंगे रेट में मिलती खाद
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, किसान सभा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य रुद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्राइवेट दुकानों में किसानों को खाद अधिक दाम में दी जाती है। साथ ही बीज, रसायन लेने के लिए विवश किया जा रहा। (संवाद)
-
इनसेट
40 केंद्रों में खाद का हुआ वितरण
चित्रकूट। सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 40 केंद्रों कर्वी, इटखरी, खोही, पहाड़ी, लोहदा, हरदौली, सरधुआ, भदेदू, रामनगर, नांदिन, छीबो, वियावल, बरगढृ,पूरब पताई, रैपुरा, भौंरी, सरैंया, किहुंनियां राजापुर, पहाड़ी, लालतारोडृ, सीतापुर, ग्रामीण, रसिन, बराछी, रगौली, बूढ़ा सेमरवार, तौरा आदि केंद्र में खाद बांटी गई। बताया कि केंद्रों से 2403 एमटी खाद का वितरण किया गया। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें