फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, बवाल

Thu, 17 Sep 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में जागेश्वर मंदिर के पास बुधवार शाम ईंट लदे ट्रैक्टर ने कुमुद (4) को कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ट्रैक्टर से कूदकर भाग रहे चालक को गुस्साई भीड़ ने पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


लोगों ने बच्ची के घर के सामने और 50 मीटर दूर जीटी रोड पर जाम लगा दिया और पथराव कर वाहनों के शीशे तोड़ डाले। परमियापुरवा निवासी श्याम कुमार निषाद ने बताया कि ट्रैक्टर चिड़ियाघर से जागेश्वर मंदिर की ओर जा रहा था।

अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और कुमुद चपेट में आ गई। बच्ची की चीख सुन आसपास मौजूद लोग दौड़े लेकिन जान नहीं बची। इलाकाई लोगों ने बैलगाड़ी, ट्राली, ठेलिया लगाकर रोड जाम कर दिया। एसीएम आरपी त्रिपाठी और सीओ आतिश कुमार सिंह नवाबगंज, काकादेव, स्वरूपनगर, कोहना, कल्याणपुर थाने की फोर्स के साथ पहुंचे। भीड़ को समझाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे।
विज्ञापन


एसीएम ने थाने में बैठकर बात करने और कड़ी कार्रवाई या मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। तब तीन घंटे बाद भीड़ ने जाम खत्म किया। जाम की वजह से डीपीएस मार्ग और मैनावती मार्गों पर यातायात ठप रहा। नवाबगंज एसओ प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने गुरुवार को तहरीर देने की बात कही है। पकड़ा गया चालक कन्नौज निवासी लोकेश पाल है।

उधर, बेटी कुमुद की मौत की खबर सुनते ही मां मीनाक्षी बेसुध हो गई। दादी रामदेवी और बाबा लक्ष्मण प्रसाद की हालत बदहवासों जैसी दिखी। कुमुद के चाचा प्रबल कुमार निषाद ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को संभाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें