41वीं जवाहरलाल नेहरू राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में शहर के तीन होनहारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तीनों के साइंस प्रोजेक्ट को प्रदेश भर में सराहना मिली और एक्सपर्ट ने इन्हें अलग-अलग कैटैगरी में पहला स्थान दिया है। विजयी स्टूडेंटों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बाल वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह लखनऊ में सीएम आवास पर सुबह 11 बजे से होगा।
प्रतियोगिता पांच कैटेगरी में हुई थी, जिसमें तीन कैटैगरी के विजेता कानपुर शहर से ही हैं। इनमें बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के स्टूडेंट सूर्यांक दीक्षित, प्रांजुल मिश्र व सिद्धार्थ गुप्ता के नाम शामिल हैं। तीनों स्टूडेंटों को सीएम 25 हजार रुपये, प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करेंगे।