प्रेक्षक हरि शंकर उपाध्याय न्यायिक सदस्य राजस्व परिषद उप्र तथा
जिलाधिकारी, डीईओ कुमार रविकांत सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल
मजिस्ट्रेट, समस्त निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी,मतदान कार्मिको को
निर्देश दिये है कि निष्पक्षता से चुनाव संपंन कराएं और आचार संहिता का
कड़ाई से अनुपालन कराते हुए ग्राम पंचायत चुनाव निर्वाचन को सकुशल
शांतिपूर्ण तरीके से संपंन कराए।
वहीं तीसरे चरण का चुना प्रचार आज शाम थम
गया। अब गांव में बैठकों का दौर शुरू हो गया और प्रत्याशियों ने मतदाताओं
के घर-घर जाकर संपर्क करना शुरू कर दिया। प्रेक्षक ने कहा कि वोटर लिस्ट
मतदेय स्थलों आदि जगह जानी है वह पूरी तरह से दुरूस्त रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन भी निष्पक्ष,
निर्भीक, भयरहित, तरीके से हो। मतदेय स्थल के 200 मीटर की परिधि में चूना
लाइन डलवाकर डेंजर जोन निर्धारित करवाएं जिसके अंदर मतदाता व चुनाव कार्य
में लगे कर्मियों व पासधारकों के अलावा कोई भी प्रवेश न करने पाएं।
कलेक्ट्रेट
सभा कक्ष में आयोजित सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक को संबोधित करते
हुए प्रेक्षक हरि शंकर उपाध्याय ने कहा कि 5 दिसंबर को होने वाले विकास
खंड डेरापुर, अकबरपुर, संदलपुर क्षेत्र के निर्धारित मतदेय स्थलों पर
पहुचकर गहन भ्रमण कर लें तथा जो कमी रह गई हो उसे समय रहते दुरस्त कर लें।
उप जिला
निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव शंकर गुप्ता, अपर
जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आशुतोष कुमार आदि ने भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को
निर्वाचन सम्बंधी जानकारी दी। इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना प्रमोद
कुमार, उपजिलाधिकारी अकबरपुर जयनाथ यादव, रसूलाबाद विनीता सिंह, उपजिलाधिकारी डेरापुर राजीव पाण्डेय, सिकन्दरा मोहन सिंह, सुरजीत सिंह
समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्टेªट सहित निर्वाचन कार्यों में लगे अन्य
अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।