फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोवैक्सिन का तीसरा चरण आज से, पहली डोज डॉक्टरों को, स्वदेशी वैक्सिन के 500 वायल्स प्रखर अस्पताल पहुंचे

Fri, 04 Dec 2020 06:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए स्वेदशी वैक्सीन कोवैक्सिन का तीसरा चरण शुक्रवार से शुरू होगा। कोवैक्सिन के 500 वायल्स (शीशी) आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में आ गए हैं। सबसे पहले डॉक्टरों को वैक्सीन की डोज लगेेगी। इन डॉक्टरों ने खुद आरटीपीसीआर और दूसरी जांचें कराकर तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


पहले दिन 30 वालंटियर के सैंपल लिए जाएंगे। प्रदेश में तीसरे चरण का ट्रायल शहर से शुरू हो रहा है। एक हजार लोगों को कोवैक्सिन की डोज दी जानी है। 28 दिन बाद वालंटियर को बुलाकर सैंपल लिया जाएगा। सैंपल इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च को भेज दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

शुक्रवार को महानिदेशक ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया की टीम डोज दिए जाने की शुरुआत कराएगी। वालंटियर की कोरोना जांच के लिए पहले आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही दूसरी बीमारियों की भी जांच होगी। ब्लड शुगर नियंत्रित रहनी जरूरी है।

तीसरे चरण की शुरुआत में जो 30 लोग जांच और डोज देने के लिए बुलाए गए हैं, उनमें 15 डॉक्टर हैं। इसके अलावा अन्य लोग हैं। कोवैक्सिन के चीफ गाइड डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि एक हजार लोगों को डोज दी जानी है। इसमें वालंटियर आते जाएंगे, जांच के बाद डोज दे दी जाएगी। उनका कहना है कि कोवैक्सिन कोरोना से बचाव के लिए सबसे कामयाब वैक्सीन रहेगी।

वालंटियर की रिपोर्ट आने के बाद लगेगी रूसी वैक्सीन
रूसी वैक्सीन केे दूसरे और तीसरे ट्रायल के लिए फार्मा कंपनी ने सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद डोज दिए जाने की तिथि घोषित की जाएगी। वालंटियर की एक आरटीपीसीआर जांच मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में भी हुई है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि जिस वालंटियर की रिपोर्ट सही होगी, उसे डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें