फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शिक्षिका ने घर में दुपट्टे से फंदा लगा दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 26 Jul 2022 08:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

कोंच थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
प्रिंसी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोंच थाना क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका ने मंगलवार की दोपहर में गल्ला मंडी परिसर स्थित आवास में दुपट्टे से फंदा लगा दी जान दे दी। पिता गल्ला मंडी में कर्मचारी हैं। पति की एट कस्बे में दुकान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने भी सीएचसी पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी ली।

विज्ञापन

गल्ला मंडी निवासी 30 वर्षीय प्रिंसी कुशवाहा ने मंगलवार की दोपहर घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। मां जब लौटी तो प्रिंसी को फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

प्रिंसी कोंच ब्लाक के गांव बस्ती के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी। पिता अशोक कुशवाहा कोंच गल्ला मंडी में कर्मचारी हैं और मंडी परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। प्रिंसी का आवास भी पिता के बगल में है। मंगलवार को प्रिंसी के पति सौरभ का जन्मदिन था। वह सुबह का नाश्ता करके एट स्थित दुकान पर चला गया था। उसका बड़ा बेटा छह साल का है, वह स्कूल गया था। तीन माह के दूसरे बच्चे के साथ प्रिंसी घर पर थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें