फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नवरात्र से पहले खोद दिया तपेश्वरी देवी मंदिर मार्ग, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

विज्ञापन
खुदा पड़ा तपेश्वरी देवी मंदिर का मार्ग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। तपेश्वरी मंदिर मार्ग में सीवर लाइन बिछाने के 15 दिन बाद भी सड़क समतल नहीं की गई। बारादेवी - जूही क्षतिग्रस्त मार्ग में फैली गिट्टी शूल की तरह श्रद्धालुओं को चुभ सकती है।
विज्ञापन


बारादेवी चौराहे पर गड्ढा और मंदिर के पास मेला मैदान में जलभराव से भी श्रद्धालुओं में रोष है। मंदिर व मेला आयोजन समितियों ने नगर निगम और यूपीएमआरसी से नवरात्र शुरू होने से पहले इन दिक्कतों को दूर करने की मांग की गई है।


जलकल विभाग के ठेकेदार ने 15 दिन पहले बिरहाना रोड से तपेश्वरी देवी मंदिर मार्ग में भारत माता चौक और वहां से मेला स्थल की तरफ सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी पर कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार गड्ढा पाटते हुए वहां मिट्टी के ढेर लगाकर चला गया। सड़क पुन: बनवाना तो दूर समतलीकरण भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह जूही मिलिट्री कैंप चौराहे से प्राचीन बारादेवी मंदिर जाने वाले जूही हमीरपुर रोड में मेट्रो कार्य करा रहे यूपीएमआरसी के ठेकेदार ने सैम इंडिया के कार्यालय के पास सड़क की हालत बदतर कर दी है।

बारादेवी चौराहा, जूही गढ़ा की तरफ भी सड़क टूटी है। क्षेत्रवासियों के अनुसार मेट्रो ने बारादेवी चौराहे पर चार महीने पहले गड्ढा किया था जिसके आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई थी पर मेट्रो इसकी मरम्मत कराना भूल गया।

इससे हादसे का खतरा है। किदवईनगर चौराहे के पास स्थित जंगली देवी मंदिर के आसपास सड़कें कुुछ ठीक हैं पर दामोदरनगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर के आसपास सड़कें टूटी हैं। बुद्धा देवी मंदिर मार्ग में भी गड्ढे नजर आए।
विज्ञापन



उधर, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि मौसम सही होते ही सबसे पहले प्रमुख देवी मंदिर मार्गों, रामलीला मार्गों में पैचवर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें