फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चीनी महंगी होने से कम हुई मिठाइयों की मिठास

Fri, 21 Aug 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्योहार शुरू होने से पहले चीनी के बढ़ते दाम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह में चीनी की कीमत में 15 से 20 फीसदी तक उछाल आया है। फुटकर बाजार में चीनी 65 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं, थोक बाजार में भी कीमत तेजी से बढ़ी है। इससे त्योहार पर मिठाइयों के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले थोक बाजार में चीनी 4400 रुपये प्रति क्विंटल थी। इसके बाद भाव बढ़कर 4800 रुपये प्रति क्विंटल हुआ और अब छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पहुंच गया है। हालांकि अलग-अलग बाजारों में कीमत में अंतर बना हुआ है। अकबरपुर के स्टेट बैंक रोड थोक कारोबारी दिलीप ओमर ने बताया कि इस बार मिलों में उत्पादन प्रभावित होने से बाजार में आपूर्ति कम हुई है।
रक्षाबंधन समेत कई त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाइयों की कीमत पर भी असर पड़ेगा। कारोबारियों के अनुसार, बड़े व्यापारियों की ओर से चीनी का भंडारण किए जाने की आशंका भी चर्चा में है। बताया कि चीनी के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। बादाम 900 से बढ़कर 1,050 रुपये किलो और नमकीन पिस्ता 1,200 से बढ़कर 1,500 रुपये किलो पहुंच गया है। सरसों का तेल, घी, दाल और अन्य खाद्य सामग्री की कीमतों में भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
बाजार में सामग्री के भाव पर एक नजर
खाद्य सामग्री - वर्तमान भाव - पहले का भाव
सरसों का तेल - 200 रुपये लीटर - 108 रुपये लीटर
घी - 740 रुपये किलो - 720 रुपये किलो
काला चना - 100 रुपये किलो - 90-95 रुपये किलो
धनिया - 200 रुपये किलो - 180 रुपये किलो
चीनी - 45 रुपये किलो - 60 रुपये किलो
अरहर दाल - 120 रुपये किलो - 110 रुपये किलो
रिफाइंड तेल - 160 रुपये लीटर - 150 रुपये लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें