फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कम राशन दिए जाने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने की जांच

Thu, 22 Oct 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। विकास खंड मलासा के जगदीशपुर गांव में राशन दुकान से कम राशन दिए जाने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई। जिसकी जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव निवासी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने कोटेदार पर कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया। बताया कि वह 19 अक्तूबर को राशन लेने गए थे जब पूरा राशन देने को कहा तो भगा दिया और मारपीट पर आमादा होकर धमकी दी। राशन लेने के बाद मोबाइल पर मैसेज 20 किग्रा का आता है और दिया 17 किग्रा जाता है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। बुधवार को भोगनीपुर तहसील के पूर्ति निरीक्षक विकास कनौजिया ने पहुंच कर जांच की।
गांव के समरथ, कमलेश, इंद्रजीत सिंह, अनिकेत, महेश, रामआसरे, प्रदुम्न, अंजू, बब्लू, रामाधार संखवार, रामबाबू संखवार, महेश, जितेंद्र, गोविंद सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि बयान दर्ज कर चले गए हैं। पूर्ति निरीक्षक विकास कनौजिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जांच करने जगदीशपुर गए थे। जिसकी रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें