फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन में बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप, शाम को बरसे बादल

Mon, 10 Aug 2026 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सप्ताह भर से हो रही अच्छी बारिश के बीच रविवार को दिन में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई। दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि शाम को हवा संग हल्की बारिश हुई। इससे राहत हुई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक लगातार बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जता रहे हैं। इधर रविवार को मौसम का मिजाज बदला सा रहा। सुबह से ही धूप खिल गई। चटख धूप होने से उमस बढ़ गई। दोपहर में उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान किया। राहगीर पसीने से तरबतर नजर आए। शाम तक बादलों की आवाजाही के बीच धूप आती जाती रही। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
इधर शाम को हवा चलने के साथ अकबरपुर, रूरा, रनियां, माती, मुंगीसापुर आदि स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इस पर भीगने से बचने को राहगीर छाता लगाकर निकले। वहीं, उमस से राहत मिली। रुक-रुककर हो रही बारिश को किसान भी अच्छा बता रहे हैं। शनिवार रात में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार है। स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें