टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : संगठन
कानपुर। सीबीएसई क्लस्टर-4 टेबल टेनिस चैंपियनशिप में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक जीते। अंडर-14 बालक एकल व युगल वर्ग में ओम तिवारी ने दो रजत पदक जीते।
वहीं, अपराजित सिंह और आदित्य ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में आशुतोष गुप्ता और सृजन ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालक वर्ग में अंशुमान दहिया ने स्वर्ण, अर्नव आनंद व कनिष्क तेवतिया ने रजत पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर टीएसएच के अधिकारियों ने बधाई दी।