यूनिपोल टूटकर सड़पर गिरने से आसपास के कई लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में ट्रक चालक और उसमें बैठे सदर कोतवाली के जगतखेड़ा निवासी मुन्नालाल का पुत्र सोनू (19) और मगरवारा निवासी पुत्तनलाल का पुत्र छोटू (24) भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ पहुंचे और एम्बुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। मां-बेटे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल सोनू और छोटू को उनके परिजनों ने पास के ही नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। ट्रक चालक का नाम और पता की जानकारी नहीं हो पाई है।
गनीमत रही... बाजार में नहीं लगी थी भीड़
शेखपुर नहर के पास जहां हदसा हुआ है, वहां साप्ताहिक बाजार भी लगती है। गनीमत रही कि शनिवार को यहां की साप्ताहिक बाजार नहीं लगी थी, वर्ना बड़ा हादसा होता। साथ ही उन्नाव-शुक्लागंज और कानपुर तक जाने वाला मार्ग होने से चौबीसो घंटे वाहनों और लोगों का आवागन बना रहता है।
दरगाह से लौटकर बेटे के पास गई थी मां
मृतक आरिफ दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई सलमान ने बताया कि मां आसमा शनिवार शाम को शहर में ही एक दरगाह गई थीं। वहां से लौटने के बाद भाई को साथ लेकर आने की बात कही थी। इसलिए वह दुकान गईं थी। आरिफ ने दुकान बंद की और मां के साथ घर जा रहा था तभी हादसा हो गया।
पत्नी और बेटे का शव देख बिलखा पिता
घर पर मौजूद मुन्ना पत्नी और बेटे के आने का इंतजार कर रहा था, लेकिन जैसे ही उसे दोनों की मौत की जानकारी मिली वह बिलख उठा। जैसे तैसे वह जिला अस्पताल पहुंचा। वहां दोनों शव देख परिजन उग्र भी हुए, लेकिन बाद सभी ने उन्हें शांत कराया।