फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे बच्चों से अच्छे निकले भिखारी: बुजुर्ग को हाईवे किनारे छोड़ भागा बेटा, भिखारियों ने दी पुलिस को सूचना

Tue, 17 May 2022 09:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बर्रा थाना क्षेत्र में बीमार बुजुर्ग को बेटा नेशनल हाईवे के किनारे छोड़ भाग गया। लाचार बुजुर्ग को वहां बैठे भिखारियों ने खाना खिलाया और पानी दिया। साथ ही, लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बुजुर्ग को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है और परिजनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बीमार बुजुर्ग मुन्ना राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी में बुजुर्ग मां को बेटे और बहू द्वारा पीटे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। वहीं, एक मामला बर्रा थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां एक बेटा अपने बीमार बुजुर्ग पिता को हाईवे किनारे छोड़कर चला गया। बुजुर्ग की हालत खराब होता देख वहां मौजूद भिखारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची बर्रा पुलिस बुजुर्ग को उपचार के लिए उर्सला में भर्ती कराया है। बर्रा थाना प्रभारी दीना नाथ मिश्रा ने बताया कि केंद्रांचल कॉलोनी के पास स्थित गुजैनी हाईवे अंडर पास में एक बुजुर्ग बीमार हालात में पड़ा मिला। हालत खराब होने पर वहां मौजूद भिखारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
हमारी पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम फजलगंज के बंबा रोड, सब्जी मंडी निवासी मुन्ना राठौर बताया। मुन्ना ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनका बेटा विक्की और भाई हाईवे अंडर पास के पास छोड़ गए थे। वहां मौजूद लोगों (भिखारियों) उन्हें खाना और पानी देते हैं। अधिक गर्मी की वजह से उनकी हालत खराब हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भिखारियों ने इसकी जानकारी राहगीरों और आस पास के लोगों को दी। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग के परिजनों की तलाश की जा रही है। इसके लिए फजलगंज थाने से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें