फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दगा दे गया सर्वर, खाद नहीं मिलने से मायूस लौटे किसान

Thu, 15 Oct 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर। विकास खंड मलासा के कैलई स्थित साधन सहकारी समिति में बुधवार सुबह से किसानों की भीड़ खाद लेने के लिए जुटी। सर्वर के दगा दे जाने के कारण सिर्फ 20 किसानों को 40 बोरी डीएपी मिल सकी। वहीं घंटों किसान खाद के लिए लाइन लगे और बाद में मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मलासा की साधन सहकारी समिति में ही गिरदौं समिति का भी संचालन किया जाता है। दोनों समितियां के सचिव मनोज कुमार अवस्थी है। मंगलवार की शाम गिरदौं समिति में डीएपी खाद आने की सूचना पर बुधवार की सुबह से ही किसानों की भीड़ जुट गई। इस पर फिर से टोकन प्रक्रिया को चालू किया गया। मलासा के रवींद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को टोकन दिया गया था। आज फिर से टोकन जारी किए जा रहे हैं। पहले वाले टोकन को निरस्त कर दिया।
धौकलपुर के रामनाथ ने मंगलवार को आए तो कोई नहीं मिला। सुबह से लाइन में खड़े हैं। सर्वर न आने की वजह से खाद नहीं मिली। लाही बोने के लिए खाद के लिए परेशान हैं। नारायणपुर के प्रदीप, अर्जुन, अरविंद कुमार, मदन सिंह, विनोद कुमार, जगदीशपुर के सुशील कुमार, सोहन सिंह और सूरज सिंह ने बताया कि शाम तक सर्वर का इंतजार करने के बाद मजबूरी में वापस लौट कर आना पड़ा। किसानों को सर्वर के कारण परेशान होना पड़ता। पहले गिरदौं समिति का भवन मोहम्मदपुर में था। वहां भवन जर्जर होने के कारण कैलई में कर दिया गया जो दूर भी पड़ता है।
विज्ञापन

सचिव मनोज अवस्थी ने बताया कि पहले के टोकन से खाद देने पर किसान ही विवाद करने लगते हैं। मंगलवार को डीएपी आई बुधवार को सर्वर ही नहीं चला। सिर्फ 40 बोरी डीएपी खाद का वितरण किया जा सका। बृहस्पतिवार को खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें