फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक जुलाई से शुरू होगा दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान

Sun, 28 Jun 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद सभी परिषदीय स्कूल खुल चुके हैं। एक जुलाई से दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। बीएसए ने शनिवार को बैठक कर सभी बीईओ, एसआरजी व एआरपी को शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने एक से 15 जुलाई तक चलने वाले स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में लक्ष्य के अनुसार सभी बच्चों के नामांकन कराने का निर्देश दिया। साथ ही कायाकल्प योजना के तहत शौचालय, टायलीकर, किचन सेट व बाउंड्रीवॉल के कार्य शीघ्र पूरे करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। बताया कि फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बीईओ को लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है।
साथ ही निपुण भार मिशन के तहत बच्चों के अधिगम स्तर, डीबीटी स्थिति, दिव्यांग नामांकन व विद्यालय में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय व विद्युत जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई है। कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों की जानकारी कर उनकी उम्र के हिसाब से कक्षा में नामांकन कराया जाएगा। इसके अलावा बाल वाटिका संचालन, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की समीक्षा की गई है। बीईओ मनोज सिंह, अशोक कुमार, संजय गुप्ता, एआरजी अंनत त्रिवेदी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें