The Saraiya railway crossing was jammed twice
- फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज। सरैया रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार दोपहर दो बार जाम लगने से राहगीरों को काफ ी परेशानी उठानी पड़ी। एक बार मालगाड़ी के कारण तो दूसरी बार रेलवे फ ाटक खराब होने के कारण जाम की स्थिति रही। फ ाटक खराब होने के कारण पांच मिनट तक अप रेल लाइन पर मालगाड़ी खड़ी रही जिसे झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली मालगाड़ी के निकलने से गंगा बैराज और मरहला की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जैसे ही रेलवे फ ाटक खुला तो आड़े तिरछे तरीके से वाहन घुसने लगे और जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति रही। गेट मैन ने आड़े तिरछे घुसने वाले वाहनों को इधर-उधर कराकर जाम खुलवाया। इसके कुछ देर बाद ही दोपहर 12.45 बजे अचानक डाउन रेल पथ की ओर का रेलवे फ ाटक खराब हो गया। जिस कारण अप छोर का फाटक तो बंद हो गया पर डाउन छोर का बंद नहीं हुआ। इसी बीच लखनऊ की ओर से एक मालगाड़ी आ गई। चालक ने फ ाटक खुला देख ब्रेक लगा दी। करीब पांच मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। गेटमैन शशि बाजपेई ने स्लाइडर लगाकर मालगाड़ी को झंडी दिखाकर कानपुर की ओर रवाना किया। वहीं इस बीच भी रेलवे क्रासिंग के दोनों छोर वाहनों की लंबी कतार लग गई और फिर जाम से पौन घ्ंाटे तक राहगीर जूझे।