शुक्लागंज। मंगलवार को नगर में चौदह नए मरीज और मिले हैं। जिससे कुल संख्या 563 और 390 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक हैलट, दो निजी नर्सिंग होम व चार मरीजों को नवाबगंज के कोविड अस्पताल भेजे जाने के साथ ही सात मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
पीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि पीएचसी में किए गए एंटीजन टेस्ट में कंचन नगर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, 42 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवती, श्रीनगर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, अंबिकापुरम निवासी 44 वर्षीय पुरुष, सर्वोदय नगर निवासी 39 वर्षीय पुरुष, सीताराम कालोनी निवासी 55 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय युवती, 32 वर्षीय युवती, बिंदानगर निवासी 54 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिसमें एक मरीज का कानपुर के हैलट व दो मरीजों का नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है। चार मरीजों को नवाबगंज स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक चिकित्सालय भेजा गया और सात मरीजों को होम आइसोलेट किया गया।