फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मासूम को उठा ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। घर के बाहर जामुन बटोर रही मासूम को गांव का ही युवक अपने खाली घर में उठा ले गया। यहां मासूम से दुष्कर्म किया। रोते हुए घर आई मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में फल का ठेला लगवाने वाले ग्रामीण के घर के बाहर जामुन का पेड़ लगा है। मंगलवार शाम उसकी पांच साल की बेटी पेड़ से गिरे जामुन बटोर रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसे दो सौ मीटर दूर स्थित मकान में उठा ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। देर शाम रोते हुए मासूम घर आई और मां को जानकारी दी।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी देहात श्रीशचंद्र, एसओ सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी तब तक भाग चुका था। एसपी देहात ने बताया कि गांव के ही युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म कराया है। उसके नाजुक अंग पर सूजन होने की बात सामने आई है। बच्ची की हालत ठीक है। पीड़ित पक्ष और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें