फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन माह से खुदी पड़ी सड़क, लोगों ने रोक ली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खाड़ेपुर कॉलोनी में जलनिगम ने तीन माह पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी। 25 मार्च को ठेकेदार जेसीबी लेकर आया पर कुछ देर बाद जाने लगा। स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए जेसीबी को वहीं रोक लिया।
विज्ञापन


खाड़ेपुर कॉलोनी निवासी स्वामी सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि खुदी सड़क पर अक्सर चार पहिया वाहन फंस जाते हैं। कई बार ट्रैक्टर व क्रेन की मदद लेनी पड़ती है। सड़क पर तीन जगह पुलिया भी टूटी है। 25 मार्च सुबह ठेकेदार ने हाउस चैंबर बनाने के लिए फिर से सड़क खोदी थी। लोगों को लगा कि काम शुरू हो गया है लेकिन ठेकेदार ने 15 दिन बाद काम शुरू होने की बात कही। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए। पूर्व पार्षद मधु मिश्रा के पति संदीप ने कंपनी के महाप्रबंधक को फोन कर काम शुरू कराने की मांग की। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो लोगों ने ठेकेदार की जेसीबी वहीं खड़ी करवा ली। संदीप ने बताया कि वार्ड में 40 से अधिक सड़कें खुदी पड़ी हैं। लोगों ने शुक्रवार को काम शुरू न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें